By अनन्या मिश्रा | Apr 15, 2024
आज ही के दिन यानी की 15 अप्रैल को अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वॉशिंगटन के 'फोर्ड थियटर' में गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। उस दौरान वह 'अवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। वह अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।
जन्म और परिवार
अमेरिका के हार्डिन काउंटी, केंटकी में 12 फरवरी 1809 को अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था। वह पहले रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने। बताया जाता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के पद तक पहुंचने के लिए लिंकन को तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने शुरूआती जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। बता दें कि जब वह महज 10 साल थे, तो उनकी मां की मौत हो गई। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ केंटकी से इंडियाना आ गए।
अब्राहम लिंकन को किताबें पढ़ने का शौक था, इसलिए उन्होंने किताब पढ़ने के लिए फार्म में काम किया। इसके अलावा उन्होंने दीवारों में बाड़ लगाई और न्यू सलेम इलिनोइस के स्टोर में भी काम किया। बताया जाता है कि उनको किताबें पढ़ने का इतना अधिक शौक था कि वह रोड में लैंप लाइट के नीचे पढ़ाई किया करते थे।
ऐसे बनें अमेरिका के राष्ट्रपति
अब्राहम लिंकन ने शुरूआती संघर्ष के बाद वकील के रूप में काम करना शुरू किया और राजनीति में प्रवेश किया।
इसके बाद साल 1858 में उन्होंने सीनेटर के लिए स्टीफन ए डगलस के खिलाफ चुनाव लड़ा। हांलाकि इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस चुनाव के कारण वह पूरे देश में फेमस हो गए।
इसी के चलने अब्राहम लिंकन ने साल 1860 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन जीता।
वह पहले रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने।
अब्राहम लिंकन ने राष्ट्रपति के तौर पर रिपब्लिकन पार्टी को एक मजबूत राष्ट्रीय संगठन बनाया।
वहीं राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1 जनवरी 1863 मुक्ति की उद्घोषणा जारी की। इस दौरान उन्होंने गुलामों को हमेशा के लिए आजाद करने की घोषणा की।
इसके बाद 4 मार्च 1864 को दोबारा से अब्राहम लिंकन को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था।
मृत्यु
बता दें कि 14 अप्रैल 1865 को गृह युद्ध के खत्म होने पर गुड फ्राइडे को एक समारोह रखा गया था। इस दौरान राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर पहुंचे। वहां पर एक्टर जॉन विल्कीस बूथ ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद 15 अप्रैल 1865 को 56 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।