बिलकुल भी नहीं... भारत के Loksabha Election 2024 में हस्तक्षेप के रूसी दावे को अमेरिका ने किया खारिज

By अभिनय आकाश | May 10, 2024

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अमेरिका पर लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाने वाले रूसी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कतई नहीं, हम भारत के चुनावों में शामिल नहीं हैं। एक दिन पहले रूस ने दावा किया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और देश में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया ब्रीफिंग में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने यह भी कहा कि अमेरिका को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ नाकाम हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का विश्वसनीय सबूत देना बाकी है।

इसे भी पढ़ें: Shani Dev Mandir: आप भी कर आएं शनिदेव के इन पांच फेमस मंदिरों के दर्शन, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

मिलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिल्कुल नहीं, हम न ही भारत में जारी चुनावों में शामिल हैं और न ही दुनिया में कहीं भी होने वाले चुनावों में। ये निर्णय भारत के लोगों को लेना है। मॉस्को में पत्रकारों से बात करते हुए जखारोवा ने इसे 'संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ नियमित निराधार आरोप' बताया। 

इसे भी पढ़ें: भारत के चुनाव में दखल देकर पलटना चाहता है नतीजे, दोस्त रूस ने अमेरिका को क्यों लगाई फटकार

इससे पहले रूस ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और देश में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया ब्रीफिंग में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने यह भी कहा कि अमेरिका को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ नाकाम हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का विश्वसनीय सबूत देना बाकी है। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए जखारोवा ने कहा कि अमेरिका में भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की समझ का अभाव है।  

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान