Jaipur में पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

जयपुर के कानोता थाने के पास पुलिस ने रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों ने कानोता तिराहा के पास ठेले पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक के हाथ पर लिखे नाम की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान बृजमोहन के रूप में की है। जिस स्थान पर शव मिला वह कानोता थाने के नजदीक है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh : Barabanki जिले में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Khalistani अलगाववादी Nijjar हत्या मामले में Canada में चौथा भारतीय नागरिक गिरफ्तार

India को दोहरे अंक की वृद्धि दर के लिए बाजार सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत: ADB Chief Economist

बीते वित्त वर्ष में देश का कोयला आयात 7.7 प्रतिशत बढ़कर 26.82 करोड़ टन पर : M Junction Services