By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024
ओडिशा के पुरी में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा रविवार को ढह गया, जिससे इस घटना में चार श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के समय छह श्रमिक मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से चार को चोटें आईं।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान में कहा कि सभी घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर हैं। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।