MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा, कैसे चेक करें परिणाम

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 22, 2024

बोर्ड परीक्षाओं को सबसे कठिन स्कूली परीक्षा कहा जाता है, जिन्हें पास होना छात्रों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि ये परीक्षाएं उच्च शिक्षा के लिए उनकी पसंद के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उनकी सीढ़ी हैं। जबकि उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड, गोवा बोर्ड और आंध्र प्रदेश (एपी) बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, हालांकि मध्य प्रदेश बोर्ड भी आने वाले दिनों में परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। कक्षा 10 और 12 के लिए एमपीबीएसई मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम 2024 को परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in पर देखा जा सकता है। 

MP Board Result 2024 दिनांक और समय

जहां पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन घोषित करेगा, वहीं अब कहा जा रहा है कि नतीजों का समय तभी घोषित किया जाएगा जब बोर्ड नतीजे घोषित करने के लिए तैयार होगा।

MP Board Result 2024 कैसे चेक करेंगे परिणाम 

- इसके लिए आप पहले आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएंगे।

- फिर आप MP Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट की जांच करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Fashion Tips: वर्किंग डे के लिए शानदार हैं अनुष्का सेन के ये आउटफिट्स, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

PoK में हड़ताल के चौथे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण, Prime Minister ने 23 अरब रुपये का अनुदान आवंटित किया

Kerala तट पर एक जहाज और मछुआरों की नौका में टक्कर, दो लोगों की मौत