टूरिज़्म और फिल्ममेकिंग की राइजि़ग स्टार हैं खुशबू कपूर

Khushboo Kapoor is the rising star of tourism and filmmaking
अनिल बेदाग । May 1 2018 2:42PM

सेलिब्रिटी डीजे, इंटरनेशनल एंकर और सिंगर। ये तीन रूप हैं खुशबू कपूर के, जिन्होंने विश्व पर्यटन और इवेंट उद्योग में एक बेंच मार्क स्थापित किया है।

मुंबई। सेलिब्रिटी डीजे, इंटरनेशनल एंकर और सिंगर। ये तीन रूप हैं खुशबू कपूर के, जिन्होंने विश्व पर्यटन और इवेंट उद्योग में एक बेंच मार्क स्थापित किया है। विभिन्न देशों की सरकारों के निमंत्रण पर उन्होंने हाल ही में स्पेन, पुर्तगाल और ग्रीस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जो कला और वास्तुकला के महानतम कार्यों के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हैं। उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में, ग्रीस टूरिज्म एक्स्पो द्वारा एथेंस, ग्रीस की यात्रा के लिए,एमआईएस इवेंट एल्गारव, पुर्तगाल में और कनेक्शन इवेंट मैड्रिड, स्पेन में आमंत्रित किया गया।

एथेंस, सैंटोरिनी, मैकोनोस, डेल्फी, मेटोरा, रोड्स, जैकिनथोस द्वीप, कोर्फू, मिलोस और ओलंपिया जैसे विभिन्न शहरों और ग्रीस के द्वीपों के अपने आधिकारिक दौरे के पीछे उनका उद्देश्य भारत और ग्रीस दोनों के संस्कृति और पर्यटन के संबंधों को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से, हम ग्रीस से लाखों पर्यटकों को सांस्कृतिक, पारंपरिक और विविध भारत में आकर्षित करने में सक्षम होंगे। खुशबू कपूर ने विला ओबामा, मारबेला, स्पेन में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की है, जहां संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति बराक ओबामा के परिवार ने अपना समय व्यतीत किया था। यह वृत्तचित्र स्पेन के पर्यटक आकर्षण, जीवन शैली, कला, वास्तुकला और संगीत का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पेन के पर्यटन विभाग के उच्च रैंक के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें की। खुशबू कपूर ने भारत के बारे में विशेषकर राजस्थान के बारे में उनकी वीडियो वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया। 

खुशबू कपूर ने इवेंट और फिल्म निर्माण में भारत के साथ संयुक्त उद्यम के लिए अल्गर्व, पुर्तगाल में इवेंट और टूरिज़्म बिरादरी के साथ चर्चा की जिससे की दोनों देशों से बेहतर और नयी प्रतिभा को मौका मिलेगा। हाल ही में उन्हें राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया, यंग अचीवर ऑफ इंडिया, बेस्ट एंकर ऑफ इंडिया, जेम ऑफ इंडिया और एक्सीलेंस इन एंकरिंग, डीजेइंग एंड सिंगिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़