पृथ्वी शॉ ने पहले ठोका शतक.. फिर भिड़ गए मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान से, बीच मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा

By Kusum | Oct 07, 2025

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कमाल का शतक जमाया लेकिन उनके आउट होते ही मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पृथ्वी शॉ मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान से भिड़ गए। पृथ्वी ने वो कर दिखाया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। रणजी ट्रॉफी से पहले महाराष्ट्र के लिए प्रैक्टिस मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने तूफानी शतक लगाया है। बड़ी बात ये है कि उन्होंने ये शतक अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ जड़ा। एमसीए में खेले जा रहे इस मैच में पृथ्वी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शॉ ने तूफानी बैटिंग करते हुए 219 गेंदों में 181 रन ठोके। 


पृथ्वी शॉ की लड़ाई

वहीं पृथ्वी शॉ ने मुंबई के गेंदबाजों के फीते खोल दिए वो 73.2 ओवर तक क्रीज पर रहे और इस दौरान उन्होंने 219 गेंदों में 181 रन बनाए। शॉ के शतक की मदद से महाराष्ट्र टीम 430 रनों तक पहुंच चुकी थी लेकिन जैसे ही ये खिलाड़ी आउट हुआ बीच मैदान पर बड़ा बवाल हो गया। पृथ्वी शॉ को मुशीर खान ने आउट किया और इसके बाद मुंबई के खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ स्लेजिंग की। स्लेजिंग सुनते ही पृथ्वी शॉ ने आपा खो दिया और वो मुंबई के खिलाड़ियों पर चिल्लाते दिखे। जब मामला बढ़ा तो अंपायर को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। 


पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी में कमाल बैटिंग की। इस खिलाड़ी ने ऑलराउंडर अर्शीन कुलकर्णी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रन जोड़े। बड़ी बात ये है कि पृथ्वी शॉ ने इस मैच में अपने अंदाज से हटकर बल्लेबाजी की।

प्रमुख खबरें

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज़ 2–1 से जीती, यशस्वी का पहला वनडे शतक और कोहली–रोहित का कमाल

Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, स्मिथ का विजयी छक्का, नेसर का पाँच विकेट

Goa Night Club Fire में 25 मौतों पर कांग्रेस का हंगामा, मुख्यमंत्री सावंत के इस्तीफे की मांग

CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने ग्रुप A, B, C के विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू किए, जानें आखिरी तारीख