एयर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर अतिरिक्त दैनिक उड़ान करेगी संचालित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया 26 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी से लंदन के लिए एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करेगी। इससे उच्च मांग वाले इस मार्ग पर उसकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 28 हो जाएगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी वर्तमान में दिल्ली-लंदन मार्ग पर 24 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करनी हैं, जिनमें तीन उड़ानें तदर्थ आधार पर हैं।

विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘ एयर इंडिया, भारत और ब्रिटेन के बीच सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है जो प्रति सप्ताह 61 उड़ानें संचालित करती है। प्रति सप्ताह (एक गंतव्य की ओर) 18,066 सीट उपलब्ध कराती है..’’ नई उड़ान सेवा की शुरुआत के साथ प्रति सप्ताह (एक गंतव्य की ओर) 1,196 सीट उपलब्ध होंगी। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और अमृतसर को ब्रिटेन के तीन हवाई अड्डों लंदन (हीथ्रो), लंदन (गैटविक) और बर्मिंघम से जोड़ती हैं।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर