मजबूत हुए भारत-ब्राजील के व्यापारिक रिश्तें, मोदी सरकार करेगी गेहूं और चावल का निर्यात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

नयी दिल्ली। ब्राजील ने भारत से गेहूं, चावल, बाजरा और ज्वार का आयात करने की इच्छा जतायी। दोनों देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक के बाद जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ब्राजील की कृषि, पशुधन और खाद्य आपूर्ति मंत्री तेरेजा क्रिस्टीन कोरिया डा कोस्टा डायस के साथ बैठक में विभिन्न द्विपक्षीय व्यापार अवसरों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने कहा कि कृषि भारत और ब्राजील के लिये प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उन्होंने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प जताया। डायस ने कहा कि दोनों देशों में एक जैसी चुनौती है। आबादी का बड़ा हिस्सा कृषि से जुड़ा है और उसमें से ज्यादातर छोटे एवं सीमांत किसान हैं। उनकी आय कम है और बाजार पहुंच नहीं हैं।साथ ही नई प्रौद्योगिकी तथा नवप्रवर्तन तक पहुंच भी काफी कम है।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बाधाओं को दूर करने से दोनों देशों के व्यापार और व्यापारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। बयान में ब्राजील की कृषि मंत्री के हवाले से कहा गया है कि गेहूं, चावल, बाजरा और ज्वार ऐसे कुछ उत्पाद हैं जो भारत, ब्राजील को निर्यात करना चाहेगा।

इसे भी पढ़ें: जेब में नहीं है ATM कार्ड और तुरंत निकालने है पैसे, तो जानें यह तरीका

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे तोमर ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 1.045 अरब डॉलर है और यह क्षमता से कहीं कम है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और इस लिहाज से व्यापार को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ब्राजील प्याज, अंगूर, गेहूं, मक्का, चावल, सोयाबीन और कपास का आयात विभिन्न देशों से करता है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने ब्राजील से इन सभी कृषि उत्पादों का आयात भारत से करने पर विचार करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-साहस और कर्तव्य की प्रेरणा

Tejas Mk-1A Delay | तेजस विमानों की आपूर्ति में देरी पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh सख्त, HAL और वायुसेना को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश