Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें बस एक चम्मच, करोड़पति भी मानते हैं इसे धन वर्षा का अचूक उपाय

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2025

5 दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं धनतेरस के दिन लोग घर में कई नई चीजें खरीदकर लाते हैं। इस दिन सोना, चांदी और पीतल आदि को खरीदने का अधिक महत्व होता है। लेकिन क्या आपके मन में यह सवाल कभी आता है कि जो लोग पहले से करोड़पति होते हैं, वह धनतेरस के दिन ऐसा क्या खरीदते हैं। जिसको आप भी खरीद सकते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।


धनतेरस पर लाएं छोटी सी चम्मच

अधिकतर लोग धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा सिक्के या फिर अन्य चीजें खरीदते हैं। लेकिन करोड़पति और अमीर लोग धनतेरस के दिन एक छोटी सी चम्मच जरूर खरीदते हैं। इस चम्मच का खाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसको तिजोरी में रखना उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है और पूरे साल घर में धन की कमी नहीं होती है और साथ धन की बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से धनतेरस के दिन चांदी, पीतल या स्टील का चम्मच खरीद सकते हैं। फिर धनतेरस पर इस चम्मच की पूजा करने के बाद इसको तिजोरी में रख दें।

इसे भी पढ़ें: Vastu Shastra Upay: घर में लगाएं तुलसी और शमी, जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर, आएगी धन-वैभव


कब है धनतेरस का त्योहार

दीपोत्सव की शुरूआत धनतेरस के पर्व से होती है और इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान धवंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुबेर देव की भी पूजा होती है। इस दिन घर में चौमुखी आटे का दीपक जलाएं और धनिया के बीज, चम्मच, कौड़ी और झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हमेशा अपने भक्तों पर हमेशा धन वर्षा करती हैं।

प्रमुख खबरें

Dhanu Sankranti 2025: कब है मनाई जाएगी धनु संक्रांति? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Manglik Dosh: कुंडली में मंगल ने मचा रखा है दंगल तो करें ये आसान उपाय, जल्द दिखाई देगा असर

ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जो जनता को परेशान करे, IndiGo crisis पर एनडीए की मीटिंग में PM मोदी का सीधा संदेश

China ने पहली बार पुतिन को लेकर भारत पर जो कहा, सुनकर दंग रह गई दुनिया!