नोएडा में मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दनकौर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गोकशी के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर थाना पुलिस देर रात चपरगढ़ पुलिया के पास जांच कर रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों पर शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन लोगों का पीछा करके उन्हें घेर लिया जिसके बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस दल पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी जिसकी पहचान हापुड़ जिले के देहरा ग्राम निवासी राजा (23) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि राजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि राजा के खिलाफ हापुड़ सहित विभिन्न जगहों पर गोकशी और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने राजा के पास से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर