घाना में पेड़ों के गिरने से 20 छात्रों की दब कर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2017

अकरा। घाना में एक तूफान के दौरान नदी में तैर रहे छात्रों पर पेड़ों के गिरने से उनके नीचे दबकर 20 छात्रों की मौत हो गई। घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता प्रिंस बिली अनागलेट ने बताया कि यह ‘‘असाधारण हादसा’’ रविवार दोपहर हुआ, जब हाई स्कूल के छात्रों का समूह किंटैम्पो झरने में तैर रहा था।

 

उन्होंने बताया कि इसी दौरान तूफान के आने से पेड़ टूटकर किशोरों पर उस समय गिर गए जब वे तैर रहे थे। इस हादसे में 18 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 11 अन्य का उपचार चल रहा है। घायलों में स्कूल प्रशासन का एक व्यक्ति भी शामिल है। देश की पर्यटन मंत्री कैथरीन अबेलेमा अफेकु ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर