दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई खराब श्रेणी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सापेक्षिक आद्रता सुबह 8.30 बजे 87 प्रतिशत रही।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 252 रहा जोकि खराब श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर