महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ट्रक की चपेट में आने से चार नाबालिग लड़कों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गढ़चिरौली राजमार्ग पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इन लड़कों में से चार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख और क्षति की इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों घायलों का गढ़चिरौली जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को नागपुर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

प्रमुख खबरें

IPL Auction 2026 में 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची, 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल

Hardik Pandya पर संजय बांगर का बड़ा बयान, टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी

Liverpool Crisis Deepens: आर्ने स्लॉट ने मोहम्मद सलाह संग विवाद की खबरों पर सफाई दी

Indigo air crisis: सैकड़ों उड़ानें ठप, किराया ₹18,000 तक सीमित कर हालात काबू में, सरकार सख़्त