हेमंत सोरेन ने जनजातीय त्योहार सागुन सोहराय पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सागुन सोहराय पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सागुन सोहराय फसल कटने के बाद मनाया जाने वाला आदिवासी पर्व है जो दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाता है।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘सागुन सोहराय पर्व के पावन मौके पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को गोहाल पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रकृति के ये पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं।’’ इन पर्व के दौरान, आदिवासी समुदाय के लोग अपने देवताओं और पूर्वजों को याद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Dhanu Sankranti 2025: कब है मनाई जाएगी धनु संक्रांति? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Manglik Dosh: कुंडली में मंगल ने मचा रखा है दंगल तो करें ये आसान उपाय, जल्द दिखाई देगा असर

ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जो जनता को परेशान करे, IndiGo crisis पर एनडीए की मीटिंग में PM मोदी का सीधा संदेश

China ने पहली बार पुतिन को लेकर भारत पर जो कहा, सुनकर दंग रह गई दुनिया!