एक ही झटके में मोदी ने कश्मीर को भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक ही झटके में भारत का ‘‘अविभाज्य हिस्सा’’ बना दिया। शाह ने राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व के तहत देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने में नहीं हिचका है। 

शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को खुश करने के लिए फैसले नहीं लेते। वह लोगों की भलाई के लिए फैसले लेते हैं। और उनके पास ऐसे फैसले लेने के लिए राजनीतिक कीमत चुकाने का साहस है। अतीत में किसी ने नहीं सोचा था कि एक भारतीय नेता दुनिया का नेतृत्व करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: PoK पर पाक ने कर रखा है अवैध कब्जा, राजनाथ ने पूछा- कश्मीर तुम्हारा कब था ?

उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के एयर स्ट्राइक के साथ भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक फैसला लिया।  वहीं, अपने संबोधन में पीडीपीयू प्रमुख एवं उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शाह की सराहना की तथा उन्हें ‘‘हमारे युग का लौह पुरुष’’ करार दिया। 

प्रमुख खबरें

शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं Healthy Fat से भरपूर ये टेस्टी Avocado Fries

अजित पवार केस पर मचेगा सियासी घमासान? Rohit Pawar की Rahul Gandhi से मुलाकात के क्या हैं मायने

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल