झारखंड: एक सैन्यकर्मी समेत आठ शिकारी गिरफ्तार, जानवरों के अंग बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

वन विभाग के कर्मियों ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों से एक सैन्यकर्मी समेत आठ शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से जानवरों के अंग बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जमशेदपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू जिलों में की गई छापेमारी के दौरान शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

डीएफओ ने बताया कि बरामद सामान में एक तेंदुए की खाल और दो हिरण के सींग शामिल हैं। अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना का एक हवलदार भी शामिल है।

डीएफओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

IPO बाज़ार में तेज़ होने वाली है हलचल, 11 कंपनियाँ जुटाएँगी 13,800 करोड़ रुपये

MLS कप 2025: मेसी ने जीता MVP, इंटर मियामी को चैंपियन बनाने में निभाई निर्णायक भूमिका

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज़ 2–1 से जीती, यशस्वी का पहला वनडे शतक और कोहली–रोहित का कमाल

Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, स्मिथ का विजयी छक्का, नेसर का पाँच विकेट