ठाणे जिले में व्यक्ति का अपहरण कर 2.98 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई, जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार लोगों ने कथित रूप से एक व्यवसायी को अगवा कर उससे 2.98 लाख रुपये की जबरन वसूली की। पुलिस को संदेह है कि यह मामला व्यावसायिक रंजिश का है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्हासनगर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने उसे 13 अक्टूबर को एक बैठक के लिए बुलाया था लेकिन पिस्तौल जैसी दिखने वाली किसी वस्तु को उसकी पीठ पर लगाकर उसे म्हारल गांव में एक खदान के पास एक सुनसान कमरे में ले गया।

कमरे के अंदर पहुंचने के बाद चारों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जबरन उसका जीपे (गूगल पे) पिन बताने के लिए मजबूर कर उसके खाते से पैसे स्थानांतरित कर लिए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़ित को उसकी पत्नी के खाते से भी लेन-देन करने के लिए मजबूर किया। जिससे कुल 2,98,500 रुपये की वसूली की गई।

उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण और जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध के पीछे का मकसद व्यावसायिक रंजिश और वित्तीय विवादों से जुड़ा हुआ है। आरोपी में से एक की पहचान नरेश जगनमल छाबड़िया उर्फ नरेश पाकिस्तानी के रूप में हुई है। इसके स्थानीय विवादों में शामिल रहने का इतिहास रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने और वसूली गई रकम को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर