मणिपुर: दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिष्णुपुर जिले में अलग-अलग अभियानों में कम से कम 12 आग्नेयास्त्र भी जब्त किए गए। ये गिरफ्तारियां और बरामदगी रविवार को की गईं। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीएससी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को इंफाल वेस्ट जिले के लामशांग हाओरंग सबल स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कोंथौजम विकास मेइती (22) के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सक्रिय कार्यकर्ता को इंफाल ईस्ट जिले के उचोन अवाग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान नोंगमाईथेम श्यामकुमार मेइती (39) के रूप में हुई है।

सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर जिले में कई जगहों से हथियार भी जब्त किए। सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल और मैगजीन, पांच बोल्ट-एक्शन राइफल, एक एके-47 राइफल और मैगजीन, एक एमपी-9 और मैगजीन, दो डीबीबीएल बंदूकें, .32 बोर की दो पिस्तौल और एक मैगजीन तथा 15 कारतूस जब्त किए।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर