दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, आसमान साफ रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठे बजे 90 प्रतिशत थी। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर