पेरिस में व्यक्ति ने चाकू से हमला किया, छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2018

पेरिस। उत्तरी पेरिस में एक व्यक्ति ने अपने पास खड़े छह लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था। गारे दू नार्द स्टेशन के उत्तर में रात्रि 11 बजे यह घटना हुई। यह इलाका छोटे-मोटे अपराधों के लिए बदनाम है। पेरिस के एक समाचारपत्र की खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर को दो घंटे बाद पड़ोसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। वह नशे में धुत्त था और चाकू समीप से जब्त कर लिया गया।

 

प्रमुख खबरें

Go Nightclub Tragedy: 25 मौतें, अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही उजागर

2017 एक्ट्रेस असॉल्ट केस में बरी होने पर दिलीप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- “9 साल साथ देने वालों का धन्यवाद”

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति