छह लाख भारतीय बच्चों की ‘पढ़ाई’ के लिए पीरामल फाउंडेशन ने गूगल से हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

पीरामल समूह की परमार्थ इकाई पीरामल फाउंडेशन ने सोमवार को कहा कि भारत में छह लाख बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए उसने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल से हाथ मिलाया है। गूगल के बोलकर पढ़ाई करने वाले उपकरण ‘रीड अलॉन्ग’ की सहायता से भारत के करीब छह लाख बच्चों को पढ़ने में मदद करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इसकी शुरुआत देश के छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के 30 आकांक्षी जिलों में की गई है।

इसे भी पढ़ें: पीएमकेकेकेवाई के तहत खनन क्षेत्रों को राहत के लिए 1.33 लाख परियोजनाएं पूरीं

पीरामल फाउंडेशन ने बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस शिक्षण पहल से स्कूली बच्चों के बोलकर पढ़ने का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। इसके लिए 3,000 से अधिक प्रबंधक 30,000 से अधिक शिक्षकों को बुनियादी पाठ का प्रशिक्षण देंगे। शिक्षा की वास्तविक स्थिति रिपोर्ट (असर) 2018 के मुताबिक, पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले सिर्फ 50.8 प्रतिशत बच्चे दूसरी कक्षा के पाठ भी अच्छी तरह पढ़ पाते हैं।

प्रमुख खबरें

कौन है असली ग्रुप ऑफ डेथ? FIFA World Cup 2026 ड्रॉ के बाद विश्लेषकों की राय, इन ग्रुप्स पर टिकी नजरें

India-US Trade Pact: 10 दिसंबर से शुरू होगा पहले चरण का मंथन, टैरिफ पर हो सकती है बात

रूस में फैलेगा पतंजलि का साम्राज्य, MoU साइन, योग और भारतीय संस्कृति का बढ़ेगा प्रभाव

Horoscope 07 December 2025 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल