Smriti Mandhana ने ध्वस्त किया ये पुराना रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

By Kusum | Oct 09, 2025

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, मंधाना एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। गुरुवार को अफ्रीका के खिलाफ मंधाना का बल्ला नहीं चला। वह 32 गेंद में 23 रन ही बना पाई।  


स्मृति मंधाना अफ्रीका के खिलाफ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं सकी। उन्होंने 32 गेंद में एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का एक कैलेंडर ईयर का वनडे रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि, बेलिंडा ने 1997 में 970 रन बनाए थे, जबकि स्मृति मंधाना 980 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। 


इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट मौजूद हैं, जिन्होंने 2022 में 882 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले ने 1997 में 880 रन बनाए थे। एमी सैटरथवेट ने 2016 में एक कैलेंडर ईयर में वनडे में 853 रन बनाए थे। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर