स्पेन द्वारा 200 ताइवानी लोगों को चीन निर्वासित करने का विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2017

ताइपे। दूरसंचार धोखाधड़ी से जुड़े ताइवान के 200 से ज्यादा संदिग्धों को चीन निर्वासित करने के स्पेन के फैसले पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने विरोध दर्ज कराया है। स्पेन की यह कार्रवाई ताइवान के लोगों को स्वशासित द्वीप के प्रतिद्वंद्वी चीन में निर्वासित करने की हालिया घटना है।

 

बीजिंग ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। ताइवान के मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि उसे स्पेन की सरकार के उस फैसले से ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है, जिसके तहत स्पेन बीजिंग की ओर से 269 ताइवानी लोगों और चीनी नागरिकों के चीन के समक्ष प्रत्यर्पण के लिए तैयार हो गया। ताइवानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि 200 से ज्यादा संदिग्ध ताइवान से हैं। चीनी प्रशासन का कहना है कि उन्हें मुकदमा चलाना चाहिए क्योंकि उनके नागरिकों ने लाखों डॉलर की धोखाधड़ी की है।

 

प्रमुख खबरें

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर

IPO बाज़ार में तेज़ होने वाली है हलचल, 11 कंपनियाँ जुटाएँगी 13,800 करोड़ रुपये