श्रीलंका की नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

श्रीलंका की नौसेना ने यहां कहा कि उत्तरी श्रीलंका के तलाईमन्नार में बृहस्पतिवार को 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त कर ली गई हैं। उन पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। ये गिरफ्तारियां मन्नार और डेल्फ्ट के समुद्री क्षेत्रों में चलाए गए समन्वित गश्ती अभियानों के दौरान की गईं।

नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 47 मछुआरों और उनके उपकरणों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्तर में स्थित मत्स्य निरीक्षक कार्यालय को सौंप दिया जाएगा। श्रीलंकाई नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए नौसेना का अभियान कल देर रात शुरू हुआ था और बृहस्पतिवार की तड़के सुबह तक चला। भा

रत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद बना हुआ है। यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। पिछले महीने भी उत्तरी श्रीलंका के जाफना के पास 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में मचेगा धमाल; सनी लियोनी, पवन सिंह के साथ कई दिग्गज होंगे शामिल, गौरव खन्ना की जीत पर टिकी निगाहें

Greater Noida । MCA छात्र की आत्महत्या से हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी मार्मिक बातें, जानिए क्या है पूरा मामला

केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता हुआ ऑफिशियल, जापान से सेल्फी वायरल

PCOD में हार्मोनल असंतुलन? इन सुपरफूड्स से पाएं राहत, जानें क्या है डाइट में बदलाव