मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल वेस्ट और ईस्ट जिलों में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 37 वर्षीय सदस्य को मंगलवार को इंफाल वेस्ट जिले के क्वाकेथेल स्थित उसके आवास से जनता से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 25 वर्षीय एक सदस्य को सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के कोंगपाल खैदेम लेइकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दो साल पहले जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद सेमणिपुर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, जिसे निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर