उप्र : बच्चे की हत्या कर शव संदूक में छुपाया, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

बुलंदशहर जिले के नरसैना क्षेत्र में 18 महीने के एक बच्चे का शव संदूक में छुपा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि नरसैना थाना क्षेत्र के नित्यानन्दपुर नंगलिया गांव से 18 महीने के एक बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी।

इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की गई तो बच्चे का शव उसके पड़ोसी अंकुश के घर से बरामद हुआ। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बच्चे की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीण सचिन ने बताया कि अंकुश बच्चे को उठाकर अपने घर में ले गया। लोगों ने उसकी तलाश की। पुलिस ने संदेह होने पर अंकुश के घर में रखा संदूक खोलने को कहा। उसमें रजाई के बीच में बच्चे का शव पाया गया।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर