ओडिशा के मयूरभंज में विवाहेतर संबंध के संदेह में महिला और दो पुरुषों की पिटाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

ओडिशा के मयूरभंज जिले में विवाहेतर संबंध के संदेह में एक महिला और दो पुरुषों को उसके (महिला के) ससुराल वालों एवं ग्रामीणों ने कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस का कहना है कि यह घटना मयूरभंज जिले के जशीपुर थाना क्षेत्र के बेगुनिया गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय घटी जब महिला दो पुरुषों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी।

महिला के ससुराल वालों और गांव वालों ने तीनों को पकड़ लिया, क्योंकि उन्हें शक था कि महिला का उनमें से किसी एक पुरुष के साथ विवाहेतर संबंध है। पुलिस के अनुसार महिला और दो पुरुष साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उन्हें लाठियों, थप्पड़ों और घूंसों से पीटा गया।

घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद जशीपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची और उन्हें बचाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और वह हमले में शामिल लोगों की तलाश रही है।

प्रमुख खबरें

Jan Dhan Accounts में जमा हैं 2.75 लाख करोड़ रुपये : अधिकारी

Telangana Rising Summit 2025 में विभिन्न क्षेत्रों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, विशेषज्ञ शामिल होंगे

Patanjali Group ने आयुर्वेद उत्पादों की Russia में बिक्री के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए

South Africa में ‘बार’ में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, संदिग्धों की तलाश शुरू