जरांगे को आजाद मैदान में एक और दिन अनशन जारी रखने की अनुमति दी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

पुलिस ने शुक्रवार को कार्यकर्ता मनोज जारंगे को मराठा आरक्षण के लिए दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में एक और दिन के लिए अनशन जारी रखने की अनुमति दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने वाले कार्यकर्ता को शुरुआत में केवल एक दिन के लिए मैदान में रहने की अनुमति दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अनुमति की अवधि शाम छह बजे समाप्त हो गई, लेकिन आयोजकों ने समय बढ़ाने का अनुरोध किया था और आजाद मैदान पुलिस थाने ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया।

शुक्रवार को जब जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई पहुंचे तो इलाके में सड़क यातायात लगभग ठप हो गया। जरांगे की मांग है कि सभी मराठा को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। कुनबी कृषि प्रधान समुदाय है, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है। ओबीसी श्रेणी में शामिल होने से मराठा को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

असद के तख्तापलट के एक साल, अल-शरा ने दुनिया को दिखाया सऊदी वाला गुप्त तोहफा

निलंबन के बाद नवजोत कौर बोलीं, 70 प्रतिशत पंजाब कांग्रेस मेरे साथ, 90 प्रतिशत...

वेंकटेश अय्यर को लेकर ये क्या बोल गए केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर?

राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए, कहा— कला हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य का सेतु है