लूज़ और ओवरसाइज पैंट को इन तरीकों से करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

 oversize pants
instagram

आपने कई एक्ट्रेसेस को भी लूज पैंट्स पहने देखा होगा। लेकिन ज़्यादातर महिलाओं को समझ नहीं आता है कि वे ओवरसाइज़्ड डेनिम के साथ क्या पहनें। अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें।

आजकल लूज या ओवरसाइज पैंट का ट्रेंड है। आपने कई एक्ट्रेसेस को भी लूज पैंट्स पहने देखा होगा। लेकिन ज़्यादातर महिलाओं को समझ नहीं आता है कि वे ओवरसाइज़्ड डेनिम के साथ क्या पहनें। अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि आप ओवरसाइज पैंट्स को कैसे स्टाइल कर सकती हैं -

क्रॉप टॉप

आप अपनी ओवरसाइज या बैगी पैंट्स को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह लुक देखने में बेहद स्टाइलिश लगेगा। इसके साथ आप स्नीकर्स या स्पोर्ट शूज पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: धूप में आंखों की रक्षा भी करेंगे और आपकी सुंदरता भी बढ़ाएंगे यह चश्मे

ओवरसाइज टॉप

आप अपनी लूज पैंट्स के साथ ओवरसाइज टॉप भी पहन सकती हैं। यह आपको बेहद स्टाइलिश लुक देगा। आप इस लुक में कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

बैगी पैंट्स के साथ हील्स

अगर आप स्पोर्टी लुक नहीं चाहती हैं तो बैगी पैंट्स के साथ हील्स पहनें। इस लुक में आप बेहद कॉन्फिडेंट और गॉर्जियस दिखेंगी। आप इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़