अंडरआर्म्स का कालापन इन आसान उपायों से कर सकती हैं दूर

How To Get Rid Of Dark Underarms
मिताली जैन । Jul 3 2018 4:33PM

गर्मी के मौसम में लड़कियां खुद को बेहद आसानी से फलॉन्ट करती हैं। इस मौसम में अक्सर स्लीवलेस पहनने का मन करता है। लेकिन अगर आपके अंडरआर्म्स ही काले हों तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो जाता है।

गर्मी के मौसम में लड़कियां खुद को बेहद आसानी से फलॉन्ट करती हैं। इस मौसम में अक्सर स्लीवलेस पहनने का मन करता है। लेकिन अगर आपके अंडरआर्म्स ही काले हों तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। अमूमन लड़कियां इस कालेपन को दूर करने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन इससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं होता और अगर होता भी है तो इसमें उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से बिना पैसे के भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकते हैं। वो कहते हैं न कि हींग लगे न फिटकरी, रंग भी चोखा।

नींबू का रस

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में नींबू का रस बेहद प्रभावशाली तरीके से काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हर रोज नहाने से पहले नींबू के रस को अंडरआर्म्स में दो मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद आप नहा लें। लगातार कुछ दिनों तक नींबू का रस का यह प्रयोग करने के बाद आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा। 

आलू का प्रयोग

आलू तो अमूमन हर घर में पाया जाता है। आलू एक नेचुरल ब्लीच और एंटी-इरिटेंट है, जिसके कारण आपके अंडरआर्म्स का कालापन तो दूर होगा ही, साथ ही गर्मी के कारण होने वाली खुजली और इरिटेशन भी खत्म होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप कच्चे आलू के स्लाइस लेकर उसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें या फिर आलू के रस का इस्तेमाल प्रभावित स्थान पर करें। कुछ दिनों तक आप दिन में दो बार यह प्रयोग करें। आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा। 

जैतून का तेल

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने का एक आसान तरीका है उसे एक्सफोलिएट करना। अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा जैतून का तेल लें और फिर इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं। इसके बाद आप इस मिश्रण को दो-तीन मिनट के लिए स्क्रब करें और अंत में हल्के गुनगुने पानी की मदद से इसे साफ करें। सप्ताह में दो दिन इसका इस्तेमाल करें। आपको एक महीने में ही अंतर नजर आने लग जाएगा। 

एलोवेरा है बेस्ट 

गर्मी के मौसम में सौंदर्य समस्याओं को दूर करने में एलोवेरा से बेहतर और कुछ नहीं है। यह सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ आपकी स्किन को ठंडक भी पहुंचाता है। अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एलोवेरा के पौधे से पत्ता तोड़कर फ्रेश जेल निकालें। अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा नहीं हैं तो आप मार्केट में अवेलेबल एलोवेरा जेल का भी सहारा ले सकते हैं। बस आपको एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर लगाकर करीबन पन्द्रह मिनट के लिए मसाज करें। इसके बाद आप उसे वाश कर लें। एलोवेरा आपकी स्किन पर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन को बाहर निकालता है। जिसके कारण स्किन का कालापन दूर होता है। 

-मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़