बालों के लिए बेहद जरूरी है सही हेयर ब्रश चुनना

important for hair to choose the right hair brush
मिताली जैन । Jun 26 2018 3:27PM

आज के समय में अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। अमूमन लोग इसके लिए गलत खानपान और बालों की देखरेख की कमी को जिम्मेदार मानते हैं।

आज के समय में अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। अमूमन लोग इसके लिए गलत खानपान और बालों की देखरेख की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला गलत ब्रश भी बालों के टूटने का एक मुख्य कारण है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप हमेशा अपने बालों के अनुसार ही ब्रश का चयन करें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

चौड़े दांत वाली कंघी

जब आपको बाल सुलझाने हों तो उसके लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। इससे बालों के टूटने का डर कम रहता है। इतना ही नहीं, जिन लड़कियों के बालों अक्सर फ्रिजी यानी उलझे रहते हैं, उन्हें भी चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए।

कर्ली हेयर

कर्ली हेयर देखने में भले ही अच्छे लगते हों लेकिन इन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे बालों को सुलझाना वास्तव में एक मुश्किल टास्क है। नार्मल हेयरब्रश से कर्ली हेयर को काॅम्ब करने से वे ज्यादा टूटते हैं। ऐसे बालों के लिए नायलॉन ब्रिसल्स वाले थोड़े चौड़े ओवल शेप वाले कुशन हेयरब्रश बेस्ट माने जाते हैं। 

स्ट्रेट हेयर

स्ट्रेट हेयर आसानी से मैनेज हो जाते हैं। इसलिए इस तरह के बालों की महिलाओं को हेयर ब्रश का चुनाव करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होती। आप किसी भी तरह के हेयर ब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने स्ट्रेट हेयर के लुक को और भी ज्यादा स्लीक लुक देना चाहती हैं तो आप नायलॉन ब्रिसल्स वाला चैड़ा ब्रश चुनें। इस तरह के बालों को संवारने में यह ब्रश काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके अतिरिक्त आप फ्लैट हेयरब्रश का प्रयोग भी आसानी से कर सकती हैं। 

पतले बाल

पतले बालों वाली महिलाओं को अपना हेयर ब्रश चुनते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप गलत ब्रश का चुनाव करती हैं तो हेयरफाॅल के कारण आपको काफी परेशानी हो सकती है। ऐसी महिलाएं अपने बालों को वाल्यूम देने के लिए रबर बेस व प्लास्टिक ब्रिसल्स वाला कर्वी हेयरब्रश चुन सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप राउंड हेयरब्रश का प्रयोग भी आसानी से कर सकती हैं। 

ऑल हेयर

आपके बाल चाहें पतले हो या घने, छोटे हों या लम्बे, हर तरह के बालों के लिए पैडल ब्रश काफी अच्छे रहते हैं। डेली यूज़ के लिए पैडल हेयर ब्रश का प्रयोग करना काफी अच्छा माना जाता है। यह उलझे बालों को तो आसानी से तो सुलझाते हैं ही, साथ ही उन्हें एक स्मूद हेयर भी प्रदान करते हैं। 

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़