पार्टी में दिखना है सबसे खास तो बॉलीवुड सुंदरियों की तरह पहनें येलो साड़ी

yellow saree
मिताली जैन । Jun 16 2021 12:44PM

अगर आप पार्टी में कुछ खास पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में येलो साड़ी पहनना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। येलो कलर की सिंपल साड़ी भी आपके लुक में चार−चांद लगा सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर विद्या बालन तक येलो साड़ी में खुद को स्टाइल कर चुकी हैं।

येलो एक ऐसा कलर है, जो बेहद ही वाइब्रेंट और रिफ्रेशिंग माना गया है। खासतौर से, इस ब्राइट कलर को अक्सर समर्स में लड़कियां अपने वार्डरोब में शामिल करती हैं। यूं तो येलो कलर के टॉप से लेकर जैकेट व सूट आदि आसानी से पहने जा सकते हैं, लेकिन अगर आप पार्टी में कुछ खास पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में येलो साड़ी पहनना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। येलो कलर की सिंपल साड़ी भी आपके लुक में चार−चांद लगा सकती है। तभी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर विद्या बालन तक येलो साड़ी में खुद को स्टाइल कर चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के येलो साड़ी लुक्स और करते हैं अपना स्टाइल अपडेट−

इसे भी पढ़ें: यह जिम वियर है बेहद स्टाइलिश, जानिए

विद्या बालन

 

 

विद्या बालन का यह येलो साड़ी लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग है। उन्होंने येलो साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो उनकी साड़ी के बॉर्डर से मैचिंग है। मिनिमल एसेसरीज और लाइट मेकअप उनके लुक को खास बना रहा है। अगर आप चाहें तो डे टाइम में विद्या के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। वहीं अगर आप रात में यह लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो मेकअप के साथ थोड़ा प्ले अवश्य करें।

श्रद्धा कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मस्टर्ड येलो कलर की साड़ी को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है, जिस पर व्हाइट थ्रेड वर्क किया गया है। श्रद्धा ने इस साड़ी के साथ मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है, जो उन्हें पार्टी रेडी लुक दे रहा है। लाइट मेकअप और मांगटीका से वह बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। आप भी किसी गेट टू गेदर या पार्टी में श्रद्धा की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रॉप टॉप पहनने के तरीके, जो हर स्टाइल को बना देगा खास

कीर्ति कुल्हारी

 

 

अगर आप पार्टी में अपनी साड़ी से एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो कीर्ति कुल्हारी के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। कीर्ति ने इस लुक में येलो प्रिटेंड साड़ी को ब्लाउज की जगह येलो स्टाइप्ड शर्ट के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक को एक स्टाइलिश टि्वस्ट दे रहा है। कीर्ति के इस लुक को रिक्रिएट करते हुए आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी और बोल्ड आई मेकअप से अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।

दीपिका पादुकोण

 

 

वहीं अगर बात दीपिका पादुकोण के लुक की हो तो उन्होंने येलो कलर की साड़ी को नीवी स्टाइल में कैरी किया है। इस साड़ी का रेड बॉर्डर उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इस साड़ी के साथ डीप बैक ब्लाउज को पेयर किया है। अगर आप दीपिका की तरह स्टाइलिश ब्लाउज के साथ प्लेन येलो साड़ी पहन रही हैं तो स्टेटमेंट एसेसरीज की मदद से अपने लुक को स्पाइसअप करें।

मिताली जैन

(साभारः फोटो इंस्टा अकांउट)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़