राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान-विक्की को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, पढ़ें किसे क्या मिला

66th-national-film-awards-2019-winner-list

बॉलीवुड अभिनेता ''आयुष्मान खुराना'' और अभिनेत्री ''राधिका आप्टे'' की फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस बात की जानकारी पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। इस फिल्म का निर्देशन (अंधाधुन) ''श्रीराम राघवन'' ने किया है।

नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। हर वर्ष विभिन्न भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान होता है। इस बार बॉलीवुड अभिनेता 'आयुष्मान खुराना' और अभिनेत्री 'राधिका आप्टे' की फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस बात की जानकारी पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। इस फिल्म का निर्देशन (अंधाधुन) 'श्रीराम राघवन' ने किया है। इसके अतिरिक्त 'विकी कौशल' को फिल्म 'उरी' और 'आयुष्मान खुराना' को फिल्म अंधाधुन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर पुरस्कृत किया गया। 

फिल्म 'महानती' के लिए तेलुगु एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की है। इस दौरान उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। इन पुरस्कारों की घोषणा 24 अप्रैल को होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इनमें देरी हो गई। 

इसे भी पढ़ें: फरहान अख्तर की ‘तूफान’ में नजर आएंगे परेश रावल

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बेस्ट एक्टर: आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू फिल्म)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शिवानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट साउंड डिजाइन: बिश्वदीप दीपक (उरी)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म: बधाई हो

सोशल इश्यू बेस्ड बेस्ट मूवी: पैडमैन

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह (पद्मावत)

बेस्ट सॉन्ग: बिंते दिल (पद्मावत)

इसे भी पढ़ें: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में अभिनय करने वाले अभिनेता को है कश्मीरियों से ये उम्मीद

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: केजीएफ और 'Awe'

बेस्ट कोरियोग्राफर: क्रूति महेश मिद्या (पद्मावत) (घूमर गाना)

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट: उत्तराखंड

बेस्ट फिल्म क्रिटिक: ब्ले जानी और अनंत विजय

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: बिंदू मालिनी

कन्नड़ फिल्म: नितिचारमी 

बेस्ट डायरेक्शन: आदित्य धर (उरी)

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर: सुधाकर रेड्डी यकंती (फिल्म नाल- मराठी)

बेस्ट लिरिक्स: नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट डायलॉग: तारीख (बंगाली)

इसे भी पढ़ें: पर्रिकर को 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के लिए याद किया गया

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर: इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

नॉन फिक्शन फिल्में:

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड: महान हुतात्मा (सागर पुराणिक)

ग्लो वॉर्म इन ए जंगल: रमण दुंपाल (लड्डू- समीर साधवानी और किशोर साधवानी)

बेस्ट नरेशन मधुबनी: द स्टेशन ऑफ कलर (आवाज- दीपक अग्निहोत्री, उर्विजा उपाध्याय)

बेस्ट म्यूजिक फिल्म: ज्योति (डायरेक्टर केदार दिवेकर)

बेस्ट ऑडियोग्रफी चिल्ड्रेन ऑफ द सॉइल: बिश्वदीप चटर्जी 

बेस्ट लोकेशन साउंडद सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स: अजय बेदी

बेस्ट सिनमैटॉग्रफी: द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स  (अजय बेदी और विजय बेदी)

बेस्ट बीट डायरेक्शन: अई शपथ (गौतम वजे)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़