अभिषेक-करिश्मा: मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी, कभी खुश न रहो ये दुआ हैं हमारी...

abhishek-bachchan-karishma-kapoor-love-story
रेनू तिवारी । Feb 7 2019 2:10PM

इसी शादी में अभिषेक और करिश्मा की नजरे एक दूसरे से टकराई और शुरू हो गया प्यार का सिलसिला। ये प्यार की मुलाकाते गुपचुप तरीके से चलती रही। लेकिन अभिषेक और करिश्मा से कभी अपनी रिलेशनशिप का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया।

मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी... सदा खुश रहो तुम ये दुआ हैं हमारी... ये क्या कह गये अभिषेक बच्चन.. क्या सच में अभिषेक ने करिश्मा को दिल से दुआ दी थी या फिर ये टूटे हुए दिल की आह थी, जो आज तक करिश्मा का पीछा नहीं छोड़ रही... अभिषेक खुद खुश हैं ऐश्वर्या राय के साथ.. उनकी एक बेटी भी हैं आराध्या। लेकिन करिश्मा कपूर का क्या। वो तो अभिषेक को छोड़ कर भी कभी खुश नहीं रह पाई.. शादी भी की लेकिन उसे भी तोड़ दिया। करिश्मा आज सिंगल मदर के तौर पर अपने दो बच्चों समायरा और कियान को संभाल रही हैं। वो अपनी जिंदगी में अकेली हैं। कहने के लिए उनका एक कथिक बॉयफ्रेंड हैं लेकिन वो बस कथिक ही हैं...

अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे को बचपन से बचपन से जानते थे। क्योंकि बॉलीवुड में बच्चन और कपूर खानदान का बोलबाला हैं। एक ही इंडस्ट्री में होने के कारण दोनों परिवारो के बीच संबंध काफी अच्छे थे इसी लिए अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता के शादी करिश्मा कपूर के बुआ के बेटे से की थी। इसी शादी में अभिषेक और करिश्मा की नजरे एक दूसरे से टकराई और शुरू हो गया प्यार का सिलसिला। ये प्यार की मुलाकाते गुपचुप तरीके से चलती रही। लेकिन अभिषेक और करिश्मा से कभी अपनी रिलेशनशिप का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया।

करिश्मा 90 के दशक की सुपरस्टार थी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती थी। सलमान खान और गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी नंबर 1 थी। तभी अभिषेक बच्चन की भी बॉलीवुड में एंट्री हुई। फिल्म रेफ्यूजी से अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना कपूर थी। कहते हैं कि फिल्म के सेट पर करीना अभिषेक बच्चन को जीजू कह कर बुलाती थीं और बहन के बहाने अभिषेक बच्चन से मिलने करिश्मा कपूर भी सेट रेफ्यूजी के सेट पर आया करती थी।

अब चुपचुप के मिलने की खबरें मीडिया में आने लगी। खबरें छपनें लगी... गॉसिप गली में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर की खबरों का बाजार लग गया था। ये खबरें दोनों के कान तक भी पहुंच गई थी। परिवार के संबंध ठीक थे इस लिए इस रिश्ते को जग-जाहिर करने के लिए अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान कर दिया। पूरी दुनिया अब इस रिश्ते की सच्चाई से वाकिफ थी। सभी अटकलों पर विराम लग गया था।

यहां तक तो सब ठीक था... लेकिन क्या हुआ ऐसा जो अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर आज साथ नहीं हैं। इन दो प्रेमियों के प्यार को किसी की नजर लग गई?

आपको बता दें की करिश्मा कपूर और अभिषेक के प्यार को नजर किसी और की नहीं,  बल्कि अभिषेक और करिश्मा की मां की लगी थी। करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन कुछ खास पसंद नहीं थे। और लगातार अभिषेक की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, वही करिश्मा सुपरहिट हिरोइन हुआ करती थीं, बबीता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक कामयाब नहीं हुए तो क्या होगा।

वहीं दूसरी तरफ अभिषेक की मां जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। करिश्मा ने अपनी मां बात मानी और खुद सगाई तोड़ने का फैसला लिया और करिश्मा ने अचानक ही दिल्ली के एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली और इसी के साथ एक प्रेम कहानी का अंत हो गया।

करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी तो कर ली थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। ऐसी चर्चा थी कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा होना आम बात हो गई थी। जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। करिश्मा ने साल 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इसके बाद से वो सिंगल मदर के तौर पर अपने दो बच्चों समायरा और कियान को संभाल रही हैं।

अब आप ही बताइये करिश्मा में अभिषेक को छोड़ कर सही किया या गलत.. करियर के गिरते ग्राफ को देख कर करिश्मा ने शादी नहीं की या फिर जया की फिल्मों में काम न करने वाली बात से .. अगर जया की बात थी तो संजय से शादी के बाद भी करिश्मा फिल्मों से दूर है.. वो केवल गिनीचुनी फिल्मों में ही नजर आई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़