मीका सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप, उन्होंने रंगदारी का आरोप लगाया

[email protected] । Jul 6 2016 11:38AM

बत्तीस साल की एक मॉडल ने चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई जबकि सिंह ने जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया।

मुंबई। बत्तीस साल की एक मॉडल ने चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई जबकि सिंह ने जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में भादंसं की धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि मॉडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी। हालांकि आरोप खारिज करते हुए मीका ने जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उससे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़