बिग बॉस फेम एजाज खान ड्रग्स रखने के जुर्म में हुए गिरफ्तार
अभिनेता एवं बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी प्रकोष्ठ ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार किया है।
मुंबई। अभिनेता एवं बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी प्रकोष्ठ ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें नवी मुंबई के निकटवर्ती सीबीडी बेलापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध), तुषार दोशी ने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर 35 वर्षीय अभिनेता को बेलापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। मुंबई के उपनगरीय अंधेरी के निवासी खान के पास से 'एक्स्टसी' की गोलियां (एक प्रकार की नशीली दवाएं) बरामद की गई हैं।’’।
उन्होंने बताया कि खान को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। अभिनेता को वर्ष 2016 में 36 वर्षीय एक हेयर स्टाइलिस्ट को अश्लील तस्वीरें और अपमानजनक संदेश भेजने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में बोरीवली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
अन्य न्यूज़