अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Randhir Kapoor

कोरोना वायरस से संक्रमितवयोवृद्ध अभिनेता रणधीर कपूर कोकोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थितकोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता (74) का उपचार किया जा रहा है।

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमितवयोवृद्ध अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थितकोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता (74) का उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता इरफान खान की ये अधूरी ख्वाहिश, जो कभी न हो सकी पूरी

कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सक संतोष शेट्टी ने पीटीआई-को बताया उन्हें कल रात अस्पताल में कोविड-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है। रणधीर कपूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राजकपूर के सबसे बड़े पुत्र हैं। पिछले एक साल के अंतराल में उनके दोनों छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) का निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़