अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की विवेक दहिया से शादी
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया एक पारंपरिक समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। दिव्यांका और विवेक की ‘‘ये है मोहब्बतें’’ की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई और दोनो ने पिछले साल सगाई की थी।
भोपाल। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया एक पारंपरिक समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। इन दोनों ने दिव्यांका के भोपाल स्थित आवास पर अपने परिजन और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। दुल्हन के रूप में शोख लाल लहंगे और सोने के भारी आभूषणों में सजी दिव्यांका बेहद हसीन लग रही थीं, जबकि दूल्हे मियां मरून और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने थे। शादी की तस्वीरों को टीवी शो ‘‘ये है मोहब्बतें’’, के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया।
नवविवाहित युगल चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन और बाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन करेगा। युगल ने शादी से पहले की रस्मों संगीत, हल्दी और मेहन्दी की तस्वीरें भी शेयर कीं। दिव्यांका और विवेक की ‘‘ये है मोहब्बतें’’ की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई और दोनो ने पिछले साल सगाई की थी।
अन्य न्यूज़