अभिनेत्री नेहा धूपिया बनी मां, बेटी को दिया जन्म

अधिकारी ने कहा कि नेहा और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। 24 अगस्त को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने रविवार को एक बेटी को जन्म दिया है। नेहा के प्रचार अधिकारी के मुताबिक, उन्हें खार उपनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी पहली संतान को जन्म दिया।
अधिकारी ने कहा कि नेहा और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। 24 अगस्त को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
