आखिरकार Netflix ने खरीद ही लिए Laal Singh Chaddha के राइट्स, जानें फ्लॉप होने के बाद कितने में बिकी फिल्म

Laal Singh Chaddha
Laal Singh Chaddha trailer
रेनू तिवारी । Sep 5 2022 12:40PM

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार लाल सिंह चड्ढा को अगले साल एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना था। हालांकि खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया। अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा।

साल 2022 की सबसे बड़ी चर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से यह फिल्म चर्चा का विषय बनीं रही। फिल्म को 180 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इस समय फिल्म 100 करोड़ का घाटा सह रही हैं। 20 दिनों तक पड़े पर्दे पर लगे रहने के बावजूद फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी। आमिर खान-स्टारर लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान, और मोना सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। लगभग 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी यह फिल्म लगभग एक दशक में आमिर का सबसे कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन था। इससे पहले, यह बताया गया था कि फिल्म थिएटर रिलीज के छह महीने बाद एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म अब अक्टूबर में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: Brahmastra: आलिया भट्ट ने शेयर किया BTS वीडियो, एडवांस बुकिंग को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार लाल सिंह चड्ढा को अगले साल एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना था। हालांकि खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया। अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा। इससे पहले रिपोर्टों के अनुसार आमिर खान ने 150 करोड़ में फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की मांग की थी लेकिन फिल्म के प्रदर्शन के कारण ये डील 60-50 करोड़ पर अटक गयी थी। हालांकि नेटफ्लिक्स ने लगभग 80-90 करोड़ रुपये की कम लागत पर एक सौदा किया।

इसे भी पढ़ें: आर बाल्की की फिल्म चुप के लिए अमिताभ बच्चन बनें म्यूजिक कंपोजर, यहां पढ़ें फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी

सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने का लगातार ट्रेंड चलाया गया। रोजाना आमिर खान और करीना कपूर खान के अलग-अलग विवादित बयानों को लेकर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की जाती थी। शुरूआत में तो मानों ऐसा महौल था कि फिल्म इस तरह से अपना प्रमोशन कर रही हैं लेकिन धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया। सोशल मीडिया पर 'बहिष्कार' के आह्वान के बाद लाल सिंह चड्ढा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह फिल्म फॉरेस्ट गंप का भारतीय रूपांतरण है जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था। हिंदी पटकथा को अतुल कुलकर्णी ने रूपांतरित किया था। लाल सिंह चड्ढा ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घरेलू बाजार में फिल्म 100 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़