आलिया भट्ट ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, रणबीर कपूर के साथ दिया पोज

Alia Bhatt
ANI
रेनू तिवारी । Aug 6 2022 5:25PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 6 अगस्त को ब्रह्मास्त्र के अभिनेता अपनी फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मुंबई में देखे गए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 6 अगस्त को ब्रह्मास्त्र के अभिनेता अपनी फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मुंबई में देखे गए। आलिया जो रणबीर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है, क्लिक करते समय अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। डार्लिंग्स अभिनेत्री को इस दौरान उनके पति रणबीर कपूर के साथ देखा गया। आलिया भट्ट ने एक ब्राउन रंग की ड्रेस पहनी थी। जिसनें आलिया का बैबीं बंप साफ जाहिर हो रहा था। रणबीर कपूर इस दौरान आलिया के साथ मीडिया को पोज देते दिखाई दिए। आलिया को एक मौके पर रणबीर हाथ पकड़ कर संभालते हुए भी दिखाई दिए। 

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाया हॉट अवतार, फैंस बोले - सो हॉट!

अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रचार के दौरान, आलिया भट्ट ने ढीले कपड़े पहने और अपना बेबी बंप छुपाया। लेकिन आज पहली बार अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थी। एक पपराज़ो ने आलिया के वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसके अलावा आलिया ने भी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

इसे भी पढ़ें: 58 की उम्र में 16 साल वाली हरकतें कर रहे हैं ललित मोदी? सुष्मिता सेन की तस्वीर पर कर दिया अब ये कमेंट

काम के मोर्चे पर आलिया को हाल ही में विजय वर्मा और शेफाली शाह के साथ डार्लिंग्स में देखा गया था। अभिनेत्री ने इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत डार्लिंग्स के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की। आलिया ने शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म का सह-निर्माण किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़