अमित शाह ने मुंबई में लता मंगेशकर से मुलाकात की
![Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai](https://images.prabhasakshi.com/2018/7/_650x_2018072308521774.jpg)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ‘‘संपर्क फॉर समर्थन’’ अभियान के तहत आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से यहां उनके घर पर मुलाकात की।
मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ‘‘संपर्क फॉर समर्थन’’ अभियान के तहत आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से यहां उनके घर पर मुलाकात की। शाह छह जून को लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले थे लेकिन उनके (लता के) बीमार होने के चलते शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया था।
Namaskar.Aaj hamare liye bada khushi ka din tha. BJP ki Rashtriya adhyaksha maananeeya @AmitShah ji aur Maharashtra ke mukhyamantri mananeeya @Dev_Fadnavis ji aur kuch varishtha neta hamare ghar padhaare the. Sabse milke aur baatein karke bahut accha laga. pic.twitter.com/QXMqvZqbld
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 22, 2018
शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया तथा शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे।
अन्य न्यूज़