अरबाज खान के शो पर पहुंचे अनिल कपूर, ट्रोलिंग पर दिया ये रिएक्शन

Anil Kapoor reached to Arbaaz Khan show this is how he reacted on trolling

अनिल कपूर को कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में अनिल कपूर अरबाज खान के शो में पहुंचे थे। जहां उन्हें अरबाज ने सोनम और उनकी ट्रोलिंग के बारे में बताया। दरअसल अरबाज ने बताया कि एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें और सोनम को ट्रोल करते हुए बेशर्म कहा था।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इसके अलावा वह लाइमलाइट में अपनी बेटी और फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस उनकी फिटनेस का राज जानने को लेकर भी एक्साइटेड रहते हैं।  

इसे भी पढ़ें: 'सीता' का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत, रामायण पर बनाई जा रही है बड़ी फिल्म

अनिल कपूर को कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में अनिल कपूर अरबाज खान के शो में पहुंचे थे। जहां उन्हें अरबाज ने सोनम और उनकी ट्रोलिंग के बारे में बताया। दरअसल अरबाज ने बताया कि एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें और सोनम को ट्रोल करते हुए बेशर्म कहा था। 

इस पर अनिल कपूर ने बड़े ही नॉर्मल अंदाज में रिएक्शन देते हुए कहा कि वह परेशान इसलिए उसने ऐसा लिख दिया होगा। वहीं अरबाज ने इस दौरान अनिल कपूर से उनकी फिटनेस का राज भी पूछा। जिसपर उन्होंने ये राज भी खोल दिया।

अनिल कपूर ने फिल्मी अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि देने वाले खूब दिया, मगर आंचल ही ना समाए तो क्या कीजे। आपको बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की भी शादी हुई है। रिया कपूर की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी। 

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 16 सितंबर को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज 

रिया कपूर की शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया था। इस शादी में परिवार वालों के अलावा काफी करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है। वह उनके साथ पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़