एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में पापा के साथ खुश हैं सोनम कपूर

anil-kapoor-would-like-to-make-his-first-film-as-director-with-daughter-sonam
[email protected] । Dec 25 2018 4:23PM

सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की कहानी सबसे ज्यादा अच्छी लगी।

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री एवं उनकी बेटी सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म की कहानी सबसे ज्यादा सही लगी। अभिनेत्री पहली बार पर्दे पर अपने पिता के साथ नजर आने वाली हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या अनुष्का की तरह सेट पर जल्द लौट पाएंगी दीपिका और प्रियंका

सोनम ने इस फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं अपने पिता के साथ फिल्में करने को लेकर सुनिश्चित नहीं थी। साथ फिल्म में काम करने को लेकर मुझे कई ऑफर मिले। लेकिन मैं शैली चोपड़ा (निर्देशक) को हामी भरी क्योंकि इस फिल्म की कहानी मुझे पसंद आई थी। मैंने महसूस किया कि यह फिल्म मुझे और पापा को साथ में करनी चाहिए। मैंने निर्देशक पर भरोसा किया। वह अपने फिल्म को लेकर बहुत ही स्पष्ट थीं।' 

इसे भी पढ़ें: पहली बार रील लाइफ में नजर आएंगे बेटी सोनम के साथ अनिल कपूर

मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक यह फिल्म एक पिता (अनिल कपूर) के नई प्रेम इच्छा की कहानी है और इसकी कहानी समलैंगिकता को भी छूती है। इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने फॉक्स स्टार के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म एक फरवरी को रिलीज होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़