अनुराग बसु की अगली फिल्म की रिलीज की तारीख पांच महीने आगे बढ़ी

anurag-basu-next-film-release-date-goes-up-five-months-ahead
[email protected] । May 27 2019 6:14PM

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और पंकज त्रिपाठी आदि हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, अनुराग बसु शामिल हैं।

मुंबई। फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म की रिलीज की तारीख पांच महीने आगे बढ़ा दी गई है। सोमवार को निर्माताओं ने इसकी घोषणा की। अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं है। हालांकि यह फिल्म ‘एक्शन-कॉमेडी’ है और अब यह 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। पहले इसकी रिलीज की तारीख इस साल छह सितंबर थी।

इसे भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘‘वाट द लव? विद करन जौहर’’ होस्ट करेंगे करण जौहर

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और पंकज त्रिपाठी आदि हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, अनुराग बसु शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा 2019: मोदी की जीत में बधाई देने उतरे बॉलीवुड के सभी सितारे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़