नन्हीं वामिका के साथ वृंदावन की यात्रा पर निकले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, इंटरनेट पर तस्वीरें हो रही जमकर वायरल

Anushka Sharma and Virat Kohli
ANI
रेनू तिवारी । Jan 6 2023 1:00PM

भारतीय पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वृंदावन की गुपचुप आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक होने के बाद चर्चा में आई। तब से नन्ही बच्ची वामिका के साथ युगल की अनदेखी अंदर की तस्वीरें और वीडियो भी कई प्लेटफार्मों पर आ चुके हैं।

भारतीय पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वृंदावन की गुपचुप आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक होने के बाद चर्चा में आई। तब से नन्ही बच्ची वामिका के साथ युगल की अनदेखी अंदर की तस्वीरें और वीडियो भी कई प्लेटफार्मों पर आ चुके हैं। नेटिज़ेंस ने इन दोनों पर अपार प्यार बरसाया है और कई लोग उन्हें 'सबसे विनम्र' जोड़ी के रूप में पुकारा हैं।

इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों से की मुलाकात, सुनील शेट्टी ने कर दी यह मांग

हाल ही में स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक अनदेखा वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दोनों की बेटी वामिका आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। मां अनुष्का ने बच्ची को गोद में ले रखा है। अनुष्का ने एक काले रंग की जैकेट, सफेद बीनी कैप और एक खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ शॉल कैरी किया था। वहीं विराट ने ऑलिव ग्रीन जैकेट के साथ ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना था।

 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने किया 'जंगल में मंगल', बॉयफ्रेंड संग दिखी जाह्नवी कपूर

 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करोली आश्रम में पूजा-अर्चना की और कंबल भी बांटे। नवंबर 2022 में, दोनों ने उत्तराखंड में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया। पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की। इस जोड़े को जनवरी 2021 में एक बच्ची का आशीर्वाद मिला।

काम के मोर्चे पर, अनुष्का बहुचर्चित फिल्म चकदा एक्सप्रेस में प्रतिष्ठित भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

यहां देखें वीडियो और तस्वीरें: 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़