Shocking: अनुष्का शर्मा ने छोड़ा बॉलीवुड? क्या विराट कोहली हैं वजह!

anushka-sharma-quit-bollywood
रेनू तिवारी । Apr 16 2019 12:20PM

अनुष्का शर्मा ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल, पीके, एन एच 10, दिल धड़कने दो, सुल्तान, सुई धागा: मेड इन इंडिया, ज़ीरो जैसी फिल्मों मे कमाल का अभिनय किया और सुपरस्टार बनने का मुकाम हासिल किया।

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म वो भी शाहरूख खान के साथ.. ये काफी बड़ी एचीवमेंट थी अनुष्का शर्मा के लिए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। लगातार हिट्स देने के बाद अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की आज सुपरस्टार एक्ट्रेस है। 

अनुष्का शर्मा ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल, पीके, एन एच 10, दिल धड़कने दो, सुल्तान, सुई धागा: मेड इन इंडिया, ज़ीरो जैसी फिल्मों मे कमाल का अभिनय किया और सुपरस्टार बनने का मुकाम हासिल किया। लेकिन ये क्या सुनने में आ रहा है कि अनुष्का शर्मा अब बॉलीवुड छोड़ रही हैं। जी हां मुंबई गलियारों में ये खबर एक दम हॉट मुद्दा बनी हुई है कि अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग को अलविदा करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: कभी रियल लाइफ़ में रणबीर को थप्पड़ मार कर बदला लेना चाहती थीं अनुष्का 

बताया जा रहा है कि नई फिल्मों में अनुष्का शर्मा को साइन करने के लिए निर्माता- निर्देशक लगातार उनके घर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अनुष्का शर्मा उन्हें टाइम नहीं दे रहीं है। अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों को करने से इंकार कर दिया और कई फिल्मों के लिए निर्देशकों को टाल दिया हैं। फिल्मों करने से इंकार करने की वजह अनुष्का शर्मा का बिजी शेड्यूल नहीं है बल्कि कुछ और ही है क्योंकि इस समय अनुष्का शर्मा के पास कोई फिल्म नहीं हैं। जुलाई में उनकी फिल्म केनडा आने वाली है लेकिन इसका शूट वो पहले ही कर चुकी हैं। फिल्मों की बात न भी करें तो अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से बॉलीवुड इवेंट्स, ऑवार्ड शो में भी नजर नहीं आ रही हैं। बॉलीवुड से इस कदर कट-ऑफ करने के कारण,  कयास यही लगाए जाने लगे हैं की अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला किया हैं। इसकी वजह तो साफ नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा को ऐसा करने के लिए उनके पति विराट कोहली ने कहा हैं। सूत्रों का कहना है कि विराट चाहते हैं कि अनुष्का अब परिवार और उनको ज्यादा वक्त दें।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप खेलने के लिए अनुष्का शर्मा और व‍िराट कोहली के पीछे पड़ी कटरीना कैफ 

वहीं इस दूरी का कारण ये भी बताया ज रहा हैं की अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। इस लिए अनुष्का ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया हैं। क्योंकि अनुष्का शर्मा और विराट सालों से रिलेशनशिप में थें। शादी के बाद वो कैसे अचानक अनुष्का शर्मा को फिल्में करने से मना कर सकते हैं। वजह चाहें जो हो जल्द ही सामने आ जाएगी। और हम आपको अपडेट कर देंगे फिलहाल हमारे पास आपके लिए ये थी अपडेट।

यहां देखें अनुष्का- विराट की तस्वीरें-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़