फिल्म ‘कनेडा’ में साथ आऐंगे अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा

[email protected] । Jul 6 2016 12:11PM

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘‘कनेडा’’ में संभवत: ‘‘की ऐंड का’’ फेम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक होंगे नवदीप सिंह।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘‘कनेडा’’ में संभवत: ‘‘की ऐंड का’’ फेम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक होंगे नवदीप सिंह। उन्होंने ही अनुष्का की फिल्म ‘‘एनएच 10’’ का भी निर्देशन किया था। सूत्रों ने बताया कि, ‘‘अनुष्का ‘‘कनेडा’’ का हिस्सा बनेंगी। वे फिल्म की निर्माता भी होंगी और इसमें अभिनय भी करेंगी। अर्जुन कपूर से फिलहाल बातचीत की जा रही है।’’

सूत्रों का कहना है कि फिल्म का शीषर्क ‘‘कनेडा’’ दरअसल ‘‘कनाडा’’ का पंजाबी उच्चारण है। यह हास्य फिल्म नहीं है। इसमें ड्रामा है लेकिन यह एनएच10 जितनी गंभीर भी नहीं है।’’ ‘‘कनेडा’’ से पहले अनुष्का दो और फिल्में ‘‘एनएच10’’ और ‘‘फिल्लौरी’’ पूरा कर चुकी हैं। 28 वर्षीय अभिनेत्री ‘‘फिल्लौरी’’का अंतिम शिड्यूल खत्म कर चुकी हैं। इसमें वे दिलजीत दोसांझ और ‘‘लाइफ ऑफ पाई’’ फेम अभिनेता सूरज शर्मा के साथ नजर आऐंगी। जबकि 31 वर्षीय अर्जुन कपूर श्रद्धा कपूर के साथ ‘‘हाफ गर्लफ्रेंड’’ और अपने चाचा अनिल कपूर के साथ ‘‘मुबारकां’’ में काम कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़