मलाइका के साथ रोमांटिक हॉलिडे पर निकले अर्जुन कपूर! इस नये लुक पर क्या कहेंगे आप?

arjun-kapoor-on-the-romantic-holiday-with-malaika
रेनू तिवारी । Jun 25 2019 12:21PM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं कबूला लेकिन दोनों ने ही अलग-अलग मंच पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लव अफेयर के चर्चो से बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें आई थीं कि अप्रैल 2019 में दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन पारिवारिक कारणों की वजह से शादी टल गई। अभी तक दोनों की शादी की कोई नई डेट सामने नहीं आई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं कबूला लेकिन दोनों ने ही अलग-अलग मंच पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। 

हाल ही में दोनों को फिर मीडिया के कैमरे ने साथ में कैद कर लिया, अर्जुन कपूर मलाइका के साथ रोमांटिक हॉलिडे पर निकले थे और साथ समय बिताने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे थे, हाथों में हाथ डाले अर्जुन-मलाइका को मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद कर लिया गया। 

इस दौरान अर्जुन कपूर का नया लुक देखने को मिला। हो सकता है ये लुक उनकी आने वाली फिल्म के लिए हो लेकिन रोमांटिक हॉलिडे के लिए उनका ये नया लुक खासा जच नहीं रहा। अर्जुन कपूर ने अपने सिर के सारे बाल मुडवा रखें है। साथ की क्लीन सेव में पतली सी मूंछे उन पर खास जच नहीं रही। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अर्जुन के फैंस बोल रहे हैं। 

खैर तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका साथ में काफी कंफर्टेबल दिखाई दे रहे थे। मलाइका का लुक काफी कूल लग रहा था। मलाइका ने एयरपोर्ट लुक कैरी किया हुआ था, व्हाइट शूज, ब्लैक बैग और ब्लैक सनग्लासेस के साथ वो काफी स्टाइलिश लग रहीं थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़